BIKANER

बीकानेर में सफाई व्यवस्था चरमराई, नगर निगम की अनदेखी से शहर हुआ कूड़े का ढेर

बीकानेर में सफाई व्यवस्था चरमराई, नगर निगम की अनदेखी से शहर हुआ कूड़े का ढेर

बीकानेर, 29 अप्रैल – बीकानेर में नगर निगम की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। शहर के कई हिस्सों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह राजावत ने एक वीडियो जारी कर सूरसागर क्षेत्र की दुर्दशा को उजागर किया, जिसमें साफ तौर पर सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर फैली गंदगी देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि बीकानेर स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी शहर की यह स्थिति नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।

राजावत ने निगम प्रशासन और विशेष रूप से हाल ही में नियुक्त आईएएस अधिकारी मयंक मनीष से आग्रह किया कि बीकानेर, जो अब स्मार्ट सिटी की ओर अग्रसर है, वहां सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का सपना तभी साकार होगा जब शहर की मूलभूत व्यवस्थाएं, विशेष रूप से स्वच्छता, सुचारू हों।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि नियमित सफाई न होने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है, और नगर निगम को तुरंत इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए

Related posts

ब्याज माफियाओं ने एक और गरीब की ज़िंदगी छीन ली

बीकानेर: छत्तरगढ़ से पूनरासर पैदल यात्री संघ का बीकानेर आगमन, महाआरती और प्रसाद वितरण**

एनडीपीएस, महिला व बाल अत्याचार नियंत्रण के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश