BIKANER

बीकानेर के अस्मित व्यास का ऑल इंडिया रेडियो कोलकाता की युववाणी में तीन श्रेणियों में चयन

बीकानेर के अस्मित व्यास का ऑल इंडिया रेडियो कोलकाता की युववाणी में तीन श्रेणियों में चयन

बीकानेर, [30-5-25] — शहर के उदीयमान शास्त्रीय संगीत कलाकार अस्मित व्यास, सुपुत्र श्री अमित व्यास एवं सुपौत्र श्री गोकुल जी व्यास, ने हाल ही में आकाशवाणी कोलकाता द्वारा आयोजित युववाणी ऑडिशन में अपनी विशिष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तीन महत्वपूर्ण श्रेणियों — भजन, ठुमरी एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत — में चयनित होकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

तीनों ही श्रेणियों में चयन यह सिद्ध करता है कि अस्मित न केवल पारंपरिक शास्त्रीय संगीत में पारंगत हैं, बल्कि उनकी गायकी में भावपूर्ण अभिव्यक्ति और तकनीकी परिपक्वता भी स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। उनकी यह उपलब्धि उनके वर्षों की साधना, समर्पण एवं संगीत के प्रति निष्ठा का प्रमाण है।

अस्मित वर्तमान में देश की प्रतिष्ठित संगीत संस्था आईटीसी संगीत अनुसंधान अकादमी, कोलकाता में पद्मभूषण पंडित अजय चक्रवर्ती एवं देबोर्शी भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में शास्त्रीय संगीत की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

उनकी इस सफलता से परिवारजनों, गुरुजनों एवं संगीत प्रेमियों में अत्यंत हर्ष का वातावरण है। यह उपलब्धि न केवल बिकानेर, बल्कि समूचे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है।

Related posts

बीठनोक में पानी की टंकी से बहाव

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के डेढ़ साल बाद कामकाज पर सवाल, जनता अब भी है उम्मीदों में

पुजारी पंडित की पुत्री का विवाह