BIKANER

बीकानेर की कृष्णा भाटिया को महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मान

 

 

 

बीकानेर की कृष्णा भाटिया को महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मान

बीकानेर। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से चंडीगढ़ में स्त्री सामर्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नवजीवन ग्रुप की सीईओ एवं नेशनल यूनिटी एंड सिक्योरिटी काउंसिल की चेयरपर्सन डॉ. मोनिका बी. सूद द्वारा किया गया, जिसमें पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। बीकानेर जिले के छतरगढ़ की कृष्णा भाटिया को भी राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और डॉ. मोनिका बी. सूद द्वारा सम्मानित किया गया। कृष्णा भाटिया पिछले कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं।

समाज के लिए प्रेरणा बनीं कृष्णा भाटिया

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और नए कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा में भी कृष्णा भाटिया के उत्कृष्ट कार्य को सराहा गया था। इस कार्यक्रम में उन्हें बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान द्वारा सम्मानित किया गया था।

कृष्णा भाटिया का समाज के प्रति समर्पण, उनकी मेहनत और लगन अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। उनका यह सम्मान पूरे बीकानेर जिले के लिए गौरव की बात है।

Related posts

राजस्थान ट्री प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर चल रहा धरना 53वे दिन भी जारी

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, कार की बाइक से टक्कर में चार युवकों की मौत

बीकानेर के पूर्व राजपरिवार का विवाद एक बार फिर अदालती प्रक्रिया में आ गया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने करणी चैरिटेबल फंड ट्रस्ट के बैंक खातों से महीनेभर में सिर्फ 50 हजार रुपए मासिक निकालने की छूट दी है।