नए साल पर भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा, इन अधिकारियों को मिलेगा प्रोमोशन, रात 12 बजे से पहले जारी होंगे आदेश
नए साल में राजस्थान कैडर के आइएएस, आइपीएस और आइएफएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिलेगा। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पहले ही हो चुकी है। कार्मिक विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। साल के अंतिम दिन मंगलवार रात तक पदोन्नति की सूची जारी होने की संभावना है।
पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। आइएएस अधिकारियों की पदोन्नति कई शृंखलाओं में होगी। चयन वेतन शृंखला से सुपरटाइम वेतन शृंखला, कनिष्ठ प्रशासनिक से चयन वेतन शृंखला और वरिष्ठ वेतन शृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में पदोन्नति होगी। वहीं कुछ अधिकारी अबोव सुपरटाइम से मुख्य सचिव स्तर की वेतन शृंखला में भी पदोन्नत हो सकते हैं।
आइपीएस अधिकारियों की भी पदोन्नति होगी। आइएफएस अधिकारियों के पदोन्नति की भी प्रक्रिया चल रही है। वहीं खत्म किए गए जिलों में से कलक्टर और एसपी भी हटाए जाएंगे। सूची के साथ तबादला सूची भी जारी होने की संभावना है।