BIKANER

जननेता किसनाराम नाई के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक, कहा- समाज का सच्चा सेवक खो दिया

जननेता किसनाराम नाई के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक, कहा- समाज का सच्चा सेवक खो दिया
रिपोर्ट: रघुवीर शर्मा, मरु समीक्षा न्यूज, राजस्थान

बीकानेर। वरिष्ठ जननेता और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किसनाराम जी नाई के निधन पर समूचे राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि किसनाराम जी नाई एक सच्चे जननेता थे जिन्होंने जीवनभर समाज की सेवा की। उन्होंने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। भाजपा शहर जिला की ओर से उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।”

पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा ने कहा कि किसनाराम जी ने कभी जातिगत आधार पर राजनीति नहीं की बल्कि गरीब, मजदूर और किसानों के सच्चे नेता के रूप में उन्होंने अपना जनाधार बनाया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता संपत पारिक ने उन्हें याद करते हुए कहा कि किसनाराम जी के निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। उन्होंने कहा, “वो मुझसे अत्यंत स्नेह रखते थे और एक दबंग जननायक थे। एक बार जब उन्हें बीकानेर देहात भाजपा अध्यक्ष बनाया गया, तब श्रीडूंगरगढ़ में कुछ लोगों ने विरोध किया। तब उन्होंने देसी अंदाज में कहा था – ‘मैं ठठेरा री बिलडी हूं, खड़कां सूं महानें कांई फर्क कौनी पड़ै।'” यह कथन आज भी लोगों के मन में गूंजता है।

भाजपा शहर जिलामंत्री कौशल शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि किसनाराम जी का निधन बीकानेर संभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। एक साधारण परिवार में जन्मे किसनाराम जी संघर्ष करते हुए ऊँचाइयों तक पहुंचे और समाज में एक अलग पहचान बनाई।

गौरतलब है कि किसनाराम जी नाई श्रीडूंगरगढ़ से कई बार विधायक रहे और साथ ही चुरू एवं बीकानेर देहात भाजपा के जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का भी सफल निर्वहन किया।
भाजपा सहित समूचे समाज ने उन्हें शत् शत् नमन किया है।

 

Related posts

ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया बने ‘सनातन धर्म जागृति विकास परिषद’ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

नए साल पर भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा, इन अधिकारियों को मिलेगा प्रोमोशन, रात 12 बजे से पहले जारी होंगे आदेश

जयपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी चरम पर, ब्यूरोक्रेसी बनी भाजपा सरकार का सिरदर्द